फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal has a capacity for five age verifications per day, yet the Education Department has sent 500 cases.

Haryana: करनाल में एक दिन में 5 एज वेरिफिकेशन की क्षमता, शिक्षा विभाग ने भेज दिए 500 केस

Wed, 12 Aug 2026 11:09 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 12 Aug 2026 11:09 AM IST
सार

पीएमओ और रेडियोलॉजिस्ट सरिता विश्नोई ने बताया कि एज वेरिफिकेशन का काम करने के लिए उपलब्ध संसाधनों की क्षमता सीमित है। एक दिन में करीब पांच मामलों का सत्यापन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Karnal has a capacity for five age verifications per day, yet the Education Department has sent 500 cases.
एज वेरिफिकेशन कराने पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की उम्र को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एज वेरिफिकेशन जरूरी है लेकिन जिला नागरिक अस्पताल के सीमित संसाधनों पर एक साथ 500 खिलाड़ियों की उम्र जांच का बोझ डाल दिया गया है। अस्पताल में एज वेरिफिकेशन के लिए रोजाना करीब पांच केस की क्षमता है, जबकि विभाग की ओर से एक साथ करीब 500 खिलाड़ियों के सत्यापन के लिए मामले भेज दिए गए हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात है और वह पीएमओ का अतिरिक्त दायित्व भी संभाल रही हैं।

विज्ञापन




ऐसे में खिलाड़ियों की उम्र जांच का अतिरिक्त काम बढ़ने से जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले सामान्य मरीजों की रेडियोलॉजी जांच प्रभावित होने की आशंका है। अस्पताल पहले से ही रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों का दबाव झेल रहा है। अब खिलाड़ियों के एज वेरिफिकेशन की बड़ी संख्या में जांच होने से नियमित मरीजों की जांच के लिए इंतजार का समय बढ़ सकता है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की वास्तविक उम्र सुनिश्चित करने के लिए एज वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। एज वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। जिला शिक्षा विभाग के एईओ सुलेंद सिंह ने बताया कि एज वेरिफिकेशन के संबंध में निदेशक की ओर से पत्र मिला था। इसके बाद खिलाड़ियों के एज वेरिफिकेशन के लिए मामले जिला नागरिक अस्पताल भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद ही खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
पीएमओ और रेडियोलॉजिस्ट सरिता विश्नोई ने बताया कि एज वेरिफिकेशन का काम करने के लिए उपलब्ध संसाधनों की क्षमता सीमित है। एक दिन में करीब पांच मामलों का सत्यापन किया जा सकता है। इस हिसाब से 500 मामलों को पूरा करने में करीब 100 कार्यदिवस लग सकते हैं, यदि रोजाना केवल यही काम किया जाए।


रेडियोलॉजी विभाग में सामान्य मरीजों की एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और अन्य जरूरी जांच भी होती हैं। गंभीर मरीजों और इमरजेंसी मामलों में जांच की समयबद्धता बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में अतिरिक्त वेरिफिकेशन कार्य का असर नियमित सेवाओं पर नहीं पड़े, इसके लिए अलग व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed