{"_id":"6a7b87894cbfeee6c2031e7d","slug":"state-level-sports-competition-begins-on-the-18th-200-athletes-to-participate-across-10-sports-karnal-news-c-18-knl1018-967876-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा 18 से, 10 खेलों में शामिल लेंगे 200 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा 18 से, 10 खेलों में शामिल लेंगे 200 खिलाड़ी
विज्ञापन
मुक्केबाजी का अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शिक्षा विभाग आगामी 18 अगस्त से 59वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन करेगा। इन प्रतियोगिताओं में जिले से करीब 200 खिलाड़ी 10 खेलों में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिताएं प्रदेश के हर एक जिले में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएंगी। 18 से 20 अगस्त तक प्रतियोगिताएं भिवानी, हांसी, झज्जर और यमुनानगर में होंगी। इनमें अंडर-14 से लेकर अंडर-19 तक के पुरुष और महिलाओं के मुकाबले शामिल होंगे। लॉन टेनिस, निशानेबाजी, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वुशू, तैराकी, सॉफ्टबॉल और कुश्ती की स्पर्धाएं होंगी।
एईओ सुरेंद्र ने बताया कि सभी खिलाड़ी कर्ण स्टेडियम में निरंतर अभ्यास करते हैं। वे अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को निखारना है। इसका लक्ष्य उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। जिले में सितंबर में भी खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 4 से 6 सितंबर तक एथलेटिक्स और आधुनिक पेंटाथलॉन की प्रतियोगिता होगी।