फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The district is bathed in the colours of the Tricolour; chants of 'Bharat Mata Ki Jai' echo from the city to the villages.

Karnal News: तिरंगे के रंग में रंगा जिला, शहर से गांव तक गूंजे भारत माता के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The district is bathed in the colours of the Tricolour; chants of 'Bharat Mata Ki Jai' echo from the city to the villages.
तिरंगा यात्रा निकालते पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंजपुरा के विद्यार्थी । संस्थान
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्वतंत्रता दिवस से पहले जिला तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शहर से लेकर देहात तक स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्राएं और साइकिल रैलियां निकालीं तो कहीं मानव शृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।


पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंजपुरा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। 250 से अधिक विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों ने भी इसमें भाग लिया। एसडीएम देवेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कवींद्र राणा और खंड शिक्षा अधिकारी संजीव शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




गुरु नानक खालसा कॉलेज के एनसीसी और एनएसएस विद्यार्थियों के साथ कॉलेज स्टाफ ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्राचार्य डॉ. चुहड़ सिंह ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। एनसीसी अधिकारी डॉ. देवी भूषण ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग और 7 हरियाणा बटालियन के निर्देश पर यात्रा आयोजित हुई। एनएसएस अधिकारी डॉ. कृष्ण राम और डॉ. कीर्ति राणा, प्रबंधन समिति प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने ‘सेल्फी विद तिरंगा’ गतिविधि में भाग लिया। कॉलेज परिसर में तिरंगा थीम पर विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल तिरंगा फहराने का अभियान नहीं, बल्कि नागरिकों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराने का माध्यम है।



महर्षि दयानंद राजकीय कन्या महाविद्यालय दादूपुर रोडान में मंगलवार को छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग गतिविधि आयोजित की गई। एनसीसी प्रभारी डॉ. आशीष सांगवान के नेतृत्व में कैडेटों ने हर घर तिरंगा रैली निकाली। प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अनिता जून ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है।



पंडित चिरंजी लाल कॉलेज में मंगलवार को प्रदर्शनी लगाई गई। एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष व बलिदान की जानकारी दी गई। प्राचार्या रेखा त्यागी, कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।



---



मटक माजरी कॉलेज में बनाई मानव शृंखला



इंद्री। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी-इंद्री में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ते हैं। एनसीसी अधिकारी डॉ. कैप्टन रणबीर सिंह और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीना सैनी व डॉ. बाल ऋषि ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संवाद



---



नीलोखेड़ी में निकाली साइकिल रैली



नीलोखेड़ी। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत तिरंगा साइकिल रैली निकाली। रैली को एसडीएम अशोक कुमार ने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम प्रधानाचार्या रजनी वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ रैली में भाग लिया। प्रधानाचार्या रजनी वर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी दी। संवाद



----



--



घरौंडा कॉलेज में विद्यार्थियों ने बनाई तिरंगे की लंबी शृंखला



घरौंडा। राजकीय महाविद्यालय घरौंडा के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिरंगा शृंखला बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र नागिया ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। एनएसएस प्रभारी डॉ. राकेश ने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। गुरनाम सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार, सुमन लता, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. रोहित मान, हरविंदर कंबोज, रेखा जांगड़ा समेत कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। संवाद



---



असंध तिरंगा यात्रा कल



मूनक। भाजपा के वरिष्ठ नेता सज्जन अत्री ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक चल रहा अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को असंध विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से सुबह नौ बजे नई अनाज मंडी असंध पहुंचने की अपील की। संवाद



---



तिरंगे पर लिखा निबंध



मूनक। राजकीय महिला महाविद्यालय पाढ़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। छात्राओं ने तिरंगे के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। बीए द्वितीय वर्ष की काजल ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की आंचल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्या डॉ. विपिन कुमारी, कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी ने व्यवस्था संभाली। संवाद



---



स्वयंसेवकों ने घर-घर पहुंचाए तिरंगे



नीलोखेड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर जी राजकीय महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनएसएस इकाई ने जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य चमन लाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा भी वितरित किया। आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुमित कुमार के नेतृत्व में किया गया। संवाद



---



राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया



इंद्री। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी-इंद्री में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को तिरंगा रैली निकाली गई। एनएसएस और 7 हरियाणा बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। एनसीसी अधिकारी डॉ. कैप्टन रणबीर सिंह तथा एनएसएस अधिकारी डॉ. रीना सैनी, डॉ. कुलदीप और डॉ. बालऋषि, एनसीसी कैडेट आशू, खुशी, लविषा, सुनील, अरुण, आयुष और आरती आदि मौजूद रहीं। संवाद




---



लघु सचिवालय में बना सेल्फी पॉइंट



फोटो 114



करनाल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनी और सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। लघु सचिवालय में बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने तिरंगे के साथ सेल्फी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर उसके साथ सेल्फी लें और harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड करें। फोटो अपलोड करने पर प्रमाणपत्र भी जारी किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed