फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Most wanted gangster Abhay Rana arrested

Karnal: विदेश से भारत लाया गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अभय राणा, कई संगीन मामलों में था वांछित

Sat, 09 May 2026 11:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 09 May 2026 11:44 PM IST
सार

 गैंगस्टर अभय राणा हरियाणा कई संगीन मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ जबरन वसूली, आपराधिक धमकी, संगठित अपराध सिंडिकेट चलाने, हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकियां देने जैसी प्राथमिकियां दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Most wanted gangster Abhay Rana arrested
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी अभय राणा को पुर्तगाल से भारत लाया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से आरोपी का सफल प्रत्यर्पण करवाया। शुक्रवार को हरियाणा पुलिस की टीम आरोपी को लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। शनिवार को करनाल एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सीबीआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तरावड़़ी निवासी अभय राणा हरियाणा में दर्ज कई संगीन मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ जबरन वसूली, आपराधिक धमकी, संगठित अपराध सिंडिकेट चलाने, हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकियां देने जैसी प्राथमिकियां दर्ज हैं। वहीं, जांच में सामने आया है कि करनाल में आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। इनमें अभय राणा पर अपने साथियों के साथ मिलकर स्थानीय व्यापारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप है। वहीं, मांग पूरी नहीं करने वालों के साथ गैंग के सदस्य मारपीट करते थे। मामले की जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

विज्ञापन

इंटरपोल के जरिए जारी हुआ था रेड नोटिस
हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) ने इंटरपोल चैनलों के माध्यम से आरोपी के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था। बाद में पुर्तगाल की एजेंसियों ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भारत सरकार की ओर से प्रत्यर्पण का अनुरोध भेजा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुर्तगाल सरकार ने आरोपी को भारत भेजने की मंजूरी दे दी। प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरियाणा पुलिस की एस्कॉर्ट टीम पुर्तगाल पहुंची। वहां से आरोपी को भारतीय एजेंसियों को सौंपा गया। टीम आरोपी को लेकर शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थी।

तरावड़ी निवासी अभय राणा के खिलाफ करनाल जिला में दो प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी के पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा -अमन, डीएसपी, एसटीएफ, करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed