सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Food supply department officials taken hostage and beaten

Palwal News: खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को बनाया बंधक बनाकर की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Food supply department officials taken hostage and beaten
विज्ञापन
उटावड़ गांव में राशन डिपो की जांच करने गए थे अधिकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
Trending Videos

पुलिस ने कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने में प्राथमिकी दर्ज की
संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। उटावड़ गांव में राशन डिपो की जांच करने गए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्य में बाधा डाला गई और दो अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि डिपो पर मौजूद लोगों ने अधिकारियों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया। पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में कार्यरत श्याम सुंदर और विकास चौहान मंगलवार को उटावड गांव में एक सरकारी राशन डिपो की जांच करने पहुंचे थे। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान मंदा खान, उसके पुत्र शौकत, भाई रियाज खान और डिपो धारक ने चार-पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। शिकायत में बताया गया कि हमलावरों ने सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए। इसके बाद आरोपी अधिकारियों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें किसी अन्य स्थान पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पर अधिकारियों के फोन, गले से सोने की चेन छीन ली गई। उन्हें बंधक बनाकर गाली-गलौज की गई। साथ ही, भविष्य में इलाके में न आने की धमकी देते हुए झूठे केस में फंसाने की बात भी कही। आरोपियों ने कहा कि आज तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से किसी कि हिम्मत उनके डिपो तक आने की नहीं हुई। पीड़ित अधिकारी किसी तरह आरोपियों के चुंगल से छूटे और मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रेनू देवी शेखावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।
पुलिस की प्राथमिक जांच में अधिकारियों के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी, सरकारी काम में बाधा डालने और दस्तावेज फाड़ने की पुष्टि हुई है। हालांकि, पुलिस जांच में सोने की चेन, पैसे और मोबाइल लूटने या बंधक बनाने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रेणु शेखावत ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed