झाड़-फूंक के नाम पर लूटी अस्मत: तांत्रिक के जाल में फंसी महिला, देवर के कहने पर बाबा के पास पहुंची थी भाभी
पीड़िता मूल रूप से पलवल क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में राजस्थान में रह रही है। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक, जो रिश्ते में उसका देवर लगता है, उसके परिवार की समस्याओं का समाधान कराने के नाम पर उसे एक कथित तांत्रिक के पास ले गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पलवल कैंप थाना क्षेत्र में परिवार की परेशानियों और बीमारियों से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर एक विवाहिता को कथित रूप से जाल में फंसाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। राजस्थान में दर्ज की गई जीरो एफआईआर जांच के लिए कैंप थाना पुलिस को भेजी गई है।
देवर लेकर गया था तांत्रिक के पास
पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से पलवल क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में राजस्थान में रह रही है। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक, जो रिश्ते में उसका देवर लगता है, उसके परिवार की समस्याओं का समाधान कराने के नाम पर उसे एक कथित तांत्रिक के पास ले गया। वहां झाड़-फूंक और तांत्रिक क्रियाएं कराई गईं, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई।
होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
आरोप है कि इसी दौरान युवक अपने एक साथी के साथ उसे शहर के एक होटल में ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित रूप से उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लीं। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे बदनाम करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए मजबूर किया गया।
वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने अश्लील सामग्री सार्वजनिक करने की धमकी देकर काफी समय तक उसका शोषण किया। परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और राजस्थान में पुलिस से शिकायत की। राजस्थान पुलिस ने मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर पलवल भेज दी है। कैंप थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल व अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।