सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Home Guard jawan killed, two injured in road accident

Palwal News: सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Home Guard jawan killed, two injured in road accident
विज्ञापन
बॉडी कोठी के समीप एनएच-248ए पर कार के सामने कुत्ते के आने से हुआ हादसा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। बॉडी कोठी के समीप एनएच-248ए पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य होमगार्ड जवान घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल जवान को अस्पताल ले गई। वहीं, शव को मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया। मृत जवान की पहचान फिरोजपुर झिरका के राजकुमार के रूप में हुई है।



बुधवार को लगभग तीन बजे तीन होमगार्ड जवान कार में सवार होकर कार्यालय से संबंधित कार्य से जा रहे थे। बॉडी कोठी के पास स्थित पुलिया के निकट पहुंचते ही अचानक एक कुत्ता कार के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजका मेव क्षेत्र में थे तैनात



राजकुमार रोजका मेव क्षेत्र में तैनात थे। हादसे में होमगार्ड जवान महेश, निवासी फिरोजपुर झिरका के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। एक अन्य होमगार्ड जवान आरिफ, निवासी गांव रावली को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed