सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Devotees are suffering from dehydration during Parikrama

Palwal News: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं को हो रहा डिहाईड्रेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Devotees are suffering from dehydration during Parikrama
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


होडल। ब्रज क्षेत्र के गांवों से 17 मई से शुरू हुई ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में गर्मी व दूषित भोजन के प्रयोग से श्रद्धालुओं में डिहाइड्रेशन, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार जैसी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। उपमंडल नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 100-150 मरीज गांवों में तैनात एम्बुलेंस के माध्यम से भर्ती हो रहे हैं।

हरियाणा, यूपी व राजस्थान के 252 किलोमीटर में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में 17 मई से दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं। बेतहाशा गर्मी व मार्ग पर बांटे जा रहे दूषित भोजन से श्रद्धालुओं में गैस, एसिडिटी, लूज मोशन और डायरिया की समस्या में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन के बाद मरीजों की हालत बिगड़ने पर गांव में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मध्यप्रदेश व यूपी के डायरिया और डिहाइड्रेशन के 50 से ज्यादा मरीज पहुंचे। नागरिक अस्पताल में तैनात डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में तेज धूप और गर्मी में लोग परिक्रमा कर रहे है। इसके अलावा भंडारे में लोग तला-भुना खा रहे हैं। इससे भी उल्टी, दस्त और पेट की तमाम समस्याओं के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos






क्या कहते हैं सीएमओ


डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच लोग खानपान और रहन-सहन संबंधी लापरवाही बरत रहे हैं। इससे उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, एसिडिटी और शरीर में पानी की कमी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। समस्या होने पर तुरंत डॉक्टरों के पास संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article