{"_id":"6a2070214e321ff420014ec5","slug":"2-smugglers-arrested-along-with-4-cattle-2-vehicles-seized-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112517-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चार गोवंश सहित दो तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चार गोवंश सहित दो तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सीआईए टीम ने गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार गोवंश तथा दो वाहनों को जब्त किया है। मामले में थाना सदर नूंह में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए नूंह टीम दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे के समीप नूंह-होडल रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि राजस्थान से हरियाणा की ओर एक पिकअप वाहन में गोवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान पकड़े गए आरोपी की पहचान निधेश कुमार भुनकर, पुत्र रामफूल भुनकर, निवासी गांव सायपुर, थाना आंधी, राजस्थान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान गाड़ी में चार गोवंश मिले। पुलिस ने गोवंश के साथ एक बोलेरो पिकअप वाहन भी कब्जे में लिया।
पूछताछ के के आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी विशाल यादव उर्फ छोटू यादव, पुत्र दिनेश चंद्र यादव, निवासी चोरेती इसतमुरार खुटेकलां, राजस्थान को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से स्कॉर्पियो-एन वाहन बरामद किया गया, जिसे पायलट वाहन के रूप में प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos