सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Effective redressal of complaints

शिकायतों का होगा प्रभावी निस्तारण : नितिन दुबे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Effective redressal of complaints
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी




नगीना। मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रणाली (सीएम विंडो) पर दर्ज जन शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुरूप सभी विभागों को शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना होगा। यह बात सीएम एमिनेंट पर्सन नितिन दुबे ने कही।



उन्होंने कहा कि सीएम विंडो जनता और प्रशासन के बीच विश्वास का एक सशक्त माध्यम है। इसलिए शिकायतों को बिना समाधान के बंद करना, गलत अथवा भ्रामक एटीआर अपलोड करना तथा शिकायतकर्ताओं को जांच प्रक्रिया से दूर रखना गंभीर विषय हैं। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




नितिन दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा स्पष्ट है कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष सत्यापन हो और निर्धारित समय सीमा में शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिले। किसी भी स्तर पर शिकायत को दबाने, लंबित रखने या खानापूर्ति करने की प्रवृत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos




उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को कार्यालयों के चक्कर कटवाने के बजाय उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभागों को नियमित समीक्षा, समय पर एटीआर अपलोड करने तथा शिकायतों की गुणवत्ता पूर्ण जांच सुनिश्चित करनी होगी।



नितिन दुबे ने कहा कि यदि शिकायत निवारण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाता है तो आम नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होगा तथा लोगों को समय पर न्याय और राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed