{"_id":"6a2071f6969da636ea0aca62","slug":"sir-717-blos-will-go-door-to-door-to-verify-palwal-news-c-24-1-pal1005-124645-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : 717 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : 717 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
15 जून से होगा सत्यापन, 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और गणना प्रपत्रों का वितरण व संग्रहण करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
इससे पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए। एसआईआर के लिए एक जुलाई को क्वालिफाइंग डेट निर्धारित की गई है।
अभियान के लिए सभी तैयारियों पूरी
उपायुक्त ने बताया कि जिले में अभियान के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 सक्रिय रहेगा। अभियान के दौरान जिले में कार्यरत 717 बीएलओ और 80 सुपरवाइजर फील्ड में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों का युक्तिकरण भी किया जाएगा। जिन केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या निर्धारित सीमा से अधिक होगी, वहां नए मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई को होगा, जबकि दावे और आपत्तियां 20 अगस्त तक दर्ज कराई जा सकेंगी। इनके निस्तारण के बाद 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है। इसके लिए प्रशासन स्वीप गतिविधियों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाएगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।

Trending Videos