{"_id":"6a2071238a03d6c7ba036663","slug":"street-vendors-will-get-loans-up-to-rs-50000-palwal-news-c-24-1-pal1005-124641-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा 50 हजार तक ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा 50 हजार तक ऋण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीएम स्वनिधि योजना के तहत 30 जून तक विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत जिले में एक जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पलवल, होडल और हथीन के शहरी निकायों की ओर से विभिन्न बैंकों के सहयोग से लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को योजना की जानकारी देने, नए लाभार्थियों को जोड़ने, लंबित आवेदनों का निपटारा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड संबंधी सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 15 हजार से 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी अदायगी अवधि 12 से 36 माह तक निर्धारित है।
जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए बैंक अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के इच्छुक रेहड़ी-पटरी विक्रेता नगर परिषद पलवल, नगर पालिका होडल और हथीन कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने पात्र विक्रेताओं से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
Trending Videos