फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   261 LED street lights to be installed across 10 villages; darkness to be dispelled within four months.

Panchkula News: 10 गांवों में लगेंगी 261 एलईडी स्ट्रीट लाइटें, चार महीने में दूर होगा अंधेरा

Tue, 14 Jul 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
261 LED street lights to be installed across 10 villages; darkness to be dispelled within four months.
11.72 लाख रुपये की लागत से शुरू हुआ प्रोजेक्ट, वर्षों से अधूरी पड़ी योजना को पूरा करेगा विकास एवं पंचायत विभाग
विज्ञापन

भगवानपुर समेत 10 गांवों को मिलेगा लाभ, विभाग ने जारी किया टेंडर, रेट तय होने के बाद शुरू होगा काम
सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं और जंगली जानवरों की समस्या से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले के 10 गांवों में वर्षों से बनी स्ट्रीट लाइट की समस्या जल्द दूर होने वाली है। हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग ने 11.72 लाख रुपये की लागत से 261 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की परियोजना शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया जारी है और काम शुरू होने के बाद इसे चार माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
योजना के तहत भगवानपुर, बुंगा, टपरिया, श्यामटू, खैरवाली पारवाला, हंगोला, ककराली, खेड़ी, नटवाल और रेहना गांवों में एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। विभाग ने इस संबंध में टेंडर जारी कर दिया है और कंपनी के साथ दरों को लेकर बातचीत चल रही है। अधिकारियों के अनुसार करीब 10 दिन में प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्षों से अधूरा पड़ा था प्रोजेक्ट
अधिकारियों ने बताया कि इन गांवों में बिजली के खंभे काफी समय पहले लगाए जा चुके थे, लेकिन एलईडी लाइटें लगाने और आवश्यक ढांचा तैयार करने का काम अधूरा रह गया था। यह कार्य पहले दूसरी सरकारी योजना के तहत दो अलग-अलग एजेंसियों को सौंपा गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से परियोजना पूरी नहीं हो सकी। लंबे समय तक काम अधूरा रहने के कारण ग्रामीणों को रात के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब विकास एवं पंचायत विभाग ने परियोजना को अपने स्तर पर पूरा करने का निर्णय लेते हुए नया टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा और सुविधाओं में होगा सुधार
ग्रामीण लंबे समय से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि अंधेरे के कारण सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ रही थीं। रात के समय सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था और जंगली जानवरों की आवाजाही से भी लोग परेशान थे। ग्रामीण मोहिंदर सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे काफी पहले लगाए गए थे, लेकिन उसके बाद काम रुक गया। अब लोगों को उम्मीद है कि परियोजना जल्द पूरी होगी और गांवों में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो सकेगी। विभाग का मानना है कि एलईडी स्ट्रीट लाइट लगने से ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सुविधाएं बेहतर होंगी। इससे लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी और रात के समय आवाजाही भी अधिक सुगम हो सकेगी।


कोट
इस प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा कराने के लिए टेंडर खोले गए हैं। कंपनी के साथ टेंडर रेट को लेकर बातचीत चल रही है। इसके लिए कंपनी को 10 दिन का समय दिया गया है। यदि बातचीत सफल नहीं होती तो टेंडर दोबारा किया जाएगा।
-शिव कुमार, अधिशासी अभियंता, हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed