फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fourth accused arrested in case involving securing bail for an accused by posing as a fake surety.

Panchkula News: फर्जी जमानती बन आरोपी को जमानत दिलाने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in case involving securing bail for an accused by posing as a fake surety.
एनडीपीएस केस में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप, अदालत के आदेश पर दर्ज मामले में कार्रवाई जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानती बनकर आरोपी को जमानत दिलाने के मामले में सेक्टर-7 थाना पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खड़ग मंगोली निवासी जय नारायण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मामला अदालत में लंबित एक एनडीपीएस केस से जुड़ा है। इस मामले में आरोपी बबली की ओर से मोहन सिंह के नाम पर एक जमानती पेश किया गया था। बाद में आरोपी की जमानत रद्द होने पर अदालत ने जमानती को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

16 अक्तूबर 2025 को मोहन सिंह अदालत में पेश हुआ और उसने बयान दिया कि उसने कभी भी उक्त मामले में जमानत नहीं दी थी। उसने यह भी बताया कि जमानती बॉन्ड के साथ लगाए गए शपथपत्र, फोटो और अन्य दस्तावेज उसके नहीं हैं तथा वे फर्जी हैं। हालांकि, जमाबंदी उसके नाम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रथम दृष्टया यह पाया कि फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर किसी अन्य व्यक्ति ने मोहन सिंह बनकर जमानती की भूमिका निभाई है। इसके बाद अदालत ने सेक्टर-7 थाना प्रभारी को कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान इस प्रकरण में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब चौथे आरोपी जय नारायण की गिरफ्तारी के साथ पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed