{"_id":"6a5545f6833ed7c0400f5a32","slug":"the-chief-minister-launched-a-state-wide-cleanliness-drive-from-panchkula-panchkula-news-c-87-1-pan1010-138659-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मुख्यमंत्री ने पंचकूला से शुरू किया राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मुख्यमंत्री ने पंचकूला से शुरू किया राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
पंचकूला के सेक्टर-20 में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20 मार्केट में झाड़ू लगाकर किया श्रमदान, 13 से 17 जुलाई तक पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान
17 जुलाई को प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे से पहले चलाया जा रहा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सेक्टर-20 की मार्केट से राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और लोगों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। 13 से 17 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत पूरे हरियाणा में सफाई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बाजार क्षेत्र में सफाई कर कचरा एकत्र किया और उसके उचित निस्तारण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। लोगों को अपने घर, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के साथ कचरे का सही तरीके से निस्तारण करना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ प्रदेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसी अवसर को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी भाग लेकर स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी जहां जाएंगे, वहां 100 पौधे लगाने का प्रयास करेंगे।