{"_id":"6a836faf5f4282eb230de303","slug":"a-new-direct-route-to-sukhna-lake-will-open-vehicles-will-run-from-august-21-panchkula-news-c-87-1-pan1001-140124-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सुखना झील जाने के लिए खुलेगा नया सीधा रास्ता, 21 अगस्त से दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सुखना झील जाने के लिए खुलेगा नया सीधा रास्ता, 21 अगस्त से दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से अटकी सड़क तैयार, अब पंचकूला से सीधे पहुंचेंगे सुखना झील
एमडीसी सेक्टर-2 और 7 की डिवाइडिंग रोड तैयार, 4.60 करोड़ की लागत से बनी सड़क डॉल्फिन चौक से सुखना रेगुलेटरी एंड तक देगी सीधी कनेक्टिविटी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला से सुखना झील जाने वाले लोगों को 21 अगस्त से नया सीधा मार्ग मिलने जा रहा है। एमडीसी सेक्टर-2 और 7 के बीच डिवाइडिंग रोड का निर्माण पूरा हो चुका है और इसे 21 अगस्त से वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। करीब 4.60 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क एमडीसी सेक्टर-6 के डॉल्फिन चौक से करीब 350 मीटर आगे से शुरू होकर सुखना झील के रेगुलेटरी एंड तक जाती है। फिलहाल सड़क और पुल के बीच लेवलिंग का काम बाकी है, जिसे अगले तीन दिनों में पूरा करने की तैयारी है।
नई सड़क शुरू होने के बाद पंचकूला से सुखना झील जाने वाले वाहन चालकों को मौजूदा रास्तों के मुकाबले सीधा विकल्प मिलेगा। अभी ट्रैफिक और मार्ग पर वाहनों के दबाव के कारण इस सफर में कई बार 15 से 20 मिनट या इससे अधिक समय लग जाता है। नई सड़क से डॉल्फिन चौक से सुखना झील के रेगुलेटरी एंड तक पहुंचने में करीब पांच मिनट लगने की उम्मीद है।
रोजाना चंडीगढ़ आने-जाने वालों को भी फायदा
इस सड़क का सीधा लाभ पंचकूला से चंडीगढ़ रोजाना आने-जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और कारोबारियों को मिलेगा। सुखना झील के अलावा आईटी पार्क, सेक्टर-17, पीजीआई तथा चंडीगढ़ के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों की ओर जाने वाले लोगों को भी नया वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। इससे मौजूदा प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
60 मीटर चौड़ी सड़क में सर्विस रोड भी
एचएसवीपी ने सड़क को करीब 60 मीटर चौड़ा विकसित किया है। इसमें दोनों तरफ 12.5-12.5 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क के साथ 5.5-5.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड का प्रावधान किया गया है। इससे मुख्य मार्ग के यातायात के साथ स्थानीय आवाजाही के लिए भी अलग जगह उपलब्ध होगी।
जमीन अधिग्रहण और हाईकोर्ट के स्टे से अटका था काम
यह परियोजना लंबे समय से अधूरी पड़ी थी। निजी जमीन के अधिग्रहण और हाईकोर्ट से मिले स्टे के कारण इसका काम कई वर्षों तक आगे नहीं बढ़ सका। कानूनी अड़चन दूर होने के बाद एचएसवीपी ने परियोजना को दोबारा गति दी। फरवरी 2025 में सड़क निर्माण का वर्क टेंडर आवंटित किया गया था।
अब निर्माण पूरा होने के बाद मार्ग को खोलने की तैयारी है। इससे एमडीसी सेक्टर-2, 3, 6 और 7 के अलावा पंचकूला से सुखना झील की ओर जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
पंचकूला-चंडीगढ़ कनेक्टिविटी का नया विकल्प
सड़क का महत्व केवल सुखना झील तक पहुंच आसान करने तक सीमित नहीं है। एमडीसी सेक्टर-2, 3 और 7 से होकर सुखना रेगुलेटरी एंड तक पहुंचने वाला यह मार्ग पंचकूला और चंडीगढ़ के बीच एक और संपर्क विकल्प उपलब्ध कराएगा। आने वाले समय में इससे एमडीसी क्षेत्र में आवागमन और विकास गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।