{"_id":"6a836fea17735823a60fa097","slug":"two-brothers-arrested-for-beating-a-youth-with-pipes-and-sticks-near-railway-park-panchkula-news-c-87-1-pan1011-140128-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रेलवे पार्क के पास युवक को पाइप-डंडों से पीटा, दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रेलवे पार्क के पास युवक को पाइप-डंडों से पीटा, दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद के बाद युवक के घुटने की हड्डी टूटी, तीसरा आरोपी नाबालिग
तीनों पर युवक को मकान में ले जाकर दोबारा पीटने और धमकी देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विकास नगर, मौली जागरां के पास रेलवे पार्क की खाली जमीन पर युवक से लोहे की पाइप और डंडे से मारपीट करने के मामले में जीआरपी ने तीन भाइयों को काबू किया है। हमले में युवक के बाएं पैर के घुटने के पास की हड्डी टूट गई थी। जीआरपी थाना चंडीगढ़ ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों मोहित और डिम्पल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
शिकायत में विकास नगर, मौली जागरां निवासी अनिकेत ने बताया कि घटना 12 सितंबर 2025 की है। दोपहर करीब दो बजे तीन युवक उसके घर आए और घूमने के बहाने उसे अपने साथ ले गए। तीनों उसे विकास नगर से लगती रेलवे की खाली जमीन पर रेलवे पार्क के पास ले गए। वहां किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।
पाइप से पीठ और कंधे पर किए वार
आरोप है कि विवाद के दौरान मोहित ने लोहे की पाइप से अनिकेत की पीठ और कंधे पर वार किया। इसके बाद डिम्पल ने भी लोहे की पाइप से उसकी पीठ, बाएं पैर और दोनों हाथों पर कई वार किए। मारपीट में अनिकेत के बाएं पैर के घुटने के पास गंभीर चोट लगी और वह जमीन पर गिर गया। तीसरे आरोपी ने भी डंडे से उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
मकान में ले जाकर फिर पीटा, जान से मारने की धमकी
शिकायतकर्ता के अनुसार, मारपीट के बाद तीनों उसे उठाकर विकास नगर स्थित एक मकान में ले गए और वहां बंद कर दोबारा पीटा। बाद में वह किसी तरह वहां से निकलकर एक परिचित के घर पहुंचा। आरोप है कि तीनों आरोपी मकान के बाहर खड़े होकर उसे जान से मारने की धमकी देते रहे। इसके बाद उसके दोस्त उसे घर लेकर पहुंचे।
अस्पताल में उपचार के बाद जीएमसीएच-32 रेफर
परिजन अनिकेत को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मनीमाजरा लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की शिकायत के आधार पर जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग आरोपी को भी काबू कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।