सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A strike was observed at the Panchkula Civil Hospital and dispensary after a doctor was slapped in Karnal.

Panchkula News: करनाल में डॉक्टर को थप्पड़ मारने पर पंचकूला सिविल अस्पताल सहित डिस्पेंसरी में रही हड़ताल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
A strike was observed at the Panchkula Civil Hospital and dispensary after a doctor was slapped in Karnal.
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल समेत कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी की डिस्पेंसरी, अर्बन हेल्थ सेंटर और पॉली क्लीनिक में शनिवार को डॉक्टरों की हड़ताल रही। हड़ताल के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज नहीं मिल सका। केवल पर्चियां जारी की गईं, लेकिन ओपीडी में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। सर्जरी भी नहीं हुई, जिससे मरीजों की परेशानियां बढ़ गईं। अब हड़ताल के कारण मरीजों को ऑपरेशन की नई डेट सोमवार और बुधवार तय की गई है। इस दौरान 20 सर्जरी टल गई और सिजेरियन डिलीवरी 5 हुई।
Trending Videos

डॉक्टरों ने यह हड़ताल करनाल में डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर की। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में शनिवार को लगभग ढाई हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने के कारण उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल पाई। लैब में जांच और परीक्षण भी नहीं हो सके। मरीजों और उनके परिजनों ने डॉक्टरों से जल्द से जल्द इलाज बहाल करने की मांग की। अस्पताल प्रशासन और स्टाफ ने हड़ताल के दौरान केवल पर्ची जारी करके मरीजों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टर नहीं कट पाया, फिर आना पड़ेगा
मेरे पैर का ऑपरेशन हुआ था। पचास दिन बाद पैर का प्लास्टर दिखाने के लिए आया था। डॉक्टर हड़ताल पर थे इसलिए इलाज नहीं हो पाया। अब इसके लिए दोबारा आना पड़ेगा। -ललित कुमार,चंडीमंदिर, मरीज

कोई टेस्ट नहीं हो पाए
मैं सुबह इलाज के लिए आई। डॉक्टरों की ओर से टेस्ट लिखवाने थे। डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठे। इस कारण मेरा कोई टेस्ट नहीं हो पाया है। टेस्ट नहीं होने और डॉक्टरोंं के नहीं देखने से इलाज नहीं मिल पाया है। - कृष्णा देवी, गांव मौली, मरीज
पैर में ऑपरेशन के बाद घाव नहीं देखे
मेरे एक्सीडेंट के बाद घुटने और हाथ के ऑपरेशन हुए थे। घाव भर गए हैं। हड्डी की ओपीडी मेंं इलाज के लिए आए थे। इसके बाद डॉक्टरोंं ने नहीं देखा। अब दोबारा फिर से दो दिन बाद अस्पताल आना पड़ेगा। - अशोक कुमार, रामगढ़, मरीज
कूल्हे का ऑपरेशन नहीं हो पाया
मेरा कूल्हे का ऑपरेशन होना है। मैं दो दिन से वार्ड में भर्ती था। इसके बाद अब ऑपरेशन नहीं हो पाया है। अब इसका ऑपरेशन तीन दिन बाद हो पाएगा। डॉक्टरोंं की ओर से हड़ताल के कारण ऑपरेशन नहीं हो पाया है। - केदारनाथ, डेराबस्सी, मरीज
कोट ---
करनाल में डॉक्टर को थाना प्रभारी ने थप्पड़ मारा है। इस कारण हड़ताल की गई है। इमरजेंसी सेवाएं चली है। डॉक्टरोंं की मांग माने जाने के बाद ओपीडी दोबारा शुरू की जाएगी। - आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल जारी रहेगी

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के राज्य प्रधान राजेश ख्यालिया, सिविल अस्पताल सेक्टर -6 इमरजेंसी इंचार्ज ने हड़ताल करते हुए कहा कि थाना प्रभारी पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो डॉक्टरोंं का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed