सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused granted bail in theft case

Panchkula News: चोरी के मामले में आरोपी को मिली जमानत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accused granted bail in theft case
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। पिंजौर थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में आरोपी दीपक को अदालत से जमानत मिल गई है। यह आदेश सब-डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, कालका की अदालत ने सुनाया।
Trending Videos

आरोपी दीपक के खिलाफ 27 अक्टूबर 2025 को एफआईआर दर्ज की गई थी। उस पर घर में घुसकर एलईडी, इनवर्टर, गैस सिलेंडर, पानी के नल, चांदी के सिक्के और अन्य घरेलू सामान चोरी करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है और उससे कोई बरामदगी नहीं हुई है। वहीं, राज्य पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि आरोपी 14 नवंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में है, जांच पूरी हो चुकी है और चालान भी पेश किया जा चुका है। ऐसे में उसे और अधिक हिरासत में रखने का कोई औचित्य नहीं है।
अदालत ने आरोपी दीपक को 30 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए। साथ ही शर्त रखी कि वह न तो गवाहों को प्रभावित करेगा और न ही सबूतों से छेड़छाड़ करेगा तथा ट्रायल के दौरान अनुपस्थित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed