{"_id":"6a04e9b6077ee417f50e6383","slug":"allegations-of-rigging-in-municipal-corporation-elections-aap-raises-questions-panchkula-news-c-87-1-pan1010-136379-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नगर निगम चुनाव में धांधली के आरोप, आप ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नगर निगम चुनाव में धांधली के आरोप, आप ने उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद रहने और फर्जी मतदान का लगाया आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर धांधली के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी ने कहा कि स्ट्रांग रूम के कैमरे करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहना सामान्य घटना नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
राठी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान प्रेसाइडिंग अधिकारी द्वारा बैलेट पेपर पर निशान लगाने का मामला कैमरे में कैद हुआ था, जिसे पूरे देश ने देखा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
आप नेता ने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव में नकली आधार कार्ड के जरिए फर्जी मतदान करवाया गया और कई ईवीएम मशीनों की सील टूटी हुई मिलीं। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव इसी तरह होते रहे तो लोगों का लोकतंत्र और चुनाव व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा कायम रहे।
Trending Videos