सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress Says: Democracy Stripped Bare in Mayoral Election

Panchkula News: कांग्रेस बोली- मेयर चुनाव में लोकतंत्र का चीरहरण

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Congress Says: Democracy Stripped Bare in Mayoral Election
विज्ञापन
सुधा भारद्वाज ने धांधली के आरोप लगाए, सीसीटीवी बंद रहने और ईवीएम से छेड़छाड़ पर उठाए सवाल
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम मेयर चुनाव की मतगणना के बीच पंचकूला की राजनीति में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और उनके पति संजीव भारद्वाज ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन और सत्ता पक्ष पर धांधली के आरोप लगाते हुए पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र का चीरहरण बताया।
कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अंबाला और पंचकूला के स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे रहस्यमयी परिस्थितियों में करीब दो-दो घंटे तक बंद रहे। उन्होंने कहा कि इस दौरान अंदर क्या गतिविधियां हुईं, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधा भारद्वाज ने दावा किया कि स्ट्रांग रूम के रोशनदानों में नए शीशे लगाए गए और वहां चोर दरवाजे बनाए गए, जिससे ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका पैदा होती है। उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रांग रूम की कुछ दीवारें हाल ही में पेंट की गईं या गीली नजर आईं, जिससे संदेह और गहरा हो गया।
उन्होंने कहा कि यदि फिक्सिंग के जरिए ही चुनाव जिताना है तो चुनाव करवाने का दिखावा क्यों किया जा रहा है। यह लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है।
वहीं संजीव भारद्वाज ने मतगणना प्रक्रिया में तकनीकी गड़बड़ियों के आरोप लगाए। उनका दावा है कि शुरुआती पांच राउंड में उन मशीनों का इस्तेमाल किया गया, जो पार्षद चुनाव के लिए निर्धारित थीं। इसके अलावा कुछ दस्तावेजों पर ऐसे लोगों के अंग्रेजी में हस्ताक्षर पाए गए, जिन्हें अंग्रेजी लिखनी तक नहीं आती।
संजीव भारद्वाज ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में कम से कम 10 बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं, लेकिन चुनाव अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि वह पूरे मामले को अदालत में ले जाएगी।

कांग्रेस के प्रमुख आरोप
सीसीटीवी कैमरे दो घंटे तक बंद रहने का दावा
स्ट्रांग रूम में चोर दरवाजे और नए रोशनदान लगाने का आरोप
ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जताई
फर्जी हस्ताक्षरों और मशीनों की अदला-बदली का दावा
मामले को अदालत में ले जाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed