सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Region Ranks 12th in CBSE Class 12 Results

Panchkula News: सीबीएसई 12वीं परिणाम में पंचकूला रीजन 12वें स्थान पर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Region Ranks 12th in CBSE Class 12 Results
विज्ञापन
85.73 फीसदी रहा रिजल्ट, लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार पंचकूला रीजन का कुल परीक्षा परिणाम 85.73 प्रतिशत रहा, जिसके साथ यह देशभर के 22 रीजन में 12वें स्थान पर रहा। परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।
सीबीएसई के पंचकूला रीजन में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इस बार रीजन में कुल 75,248 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें हरियाणा से 63,130 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 54,290 विद्यार्थी पास हुए। हरियाणा का कुल पास प्रतिशत 85.99 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हिमाचल प्रदेश से 12,118 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 10,300 विद्यार्थी सफल रहे। हिमाचल प्रदेश का पास प्रतिशत 84.99 फीसदी रहा।
परिणाम के अनुसार लड़कों का पास प्रतिशत 83.16 जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 88.92 दर्ज किया गया। पंचकूला रीजन में इस बार 308 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं 6,619 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
पंचकूला सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि इस बार सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्क्रीन मार्किंग के माध्यम से किया गया। पंचकूला रीजन में करीब 3.94 लाख कॉपियां जांची गईं, जबकि बाहरी रीजन की 1.80 लाख कॉपियों का मूल्यांकन भी यहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 92.29 प्रतिशत रहा। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय का परिणाम 99.8 प्रतिशत और केंद्रीय विद्यालय का परिणाम 99 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed