फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BMS submitted a memorandum regarding 11-point demands.

Panchkula News: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बीएमएस ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Aug 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
BMS submitted a memorandum regarding 11-point demands.
न्यूनतम वेतन 36 हजार और पेंशन 7500 रुपये करने समेत कर्मचारियों की विभिन्न मांगें उठाईं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने सोमवार को कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख नरेश बालु और जिला मंत्री ओम प्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता में दिया गया।
बीएमएस ने न्यूनतम वेतन 36 हजार रुपये करने, ईएसआईसी की वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये और न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये करने की मांग की। पेंशन में महंगाई भत्ता व चिकित्सा सुविधा जोड़ने तथा ईपीएफ की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग भी रखी गई। संगठन ने बोनस राशि 7 हजार से बढ़ाकर 21 हजार और बोनस पात्रता सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा आंगनवाड़ी, आशा वर्कर, मिड-डे मील, ठेका और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये करने, श्रम संहिताओं से कर्मचारी विरोधी प्रावधान हटाने और बैंकिंग क्षेत्र में सप्ताह में पांच दिन कार्य व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। ओम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि मांगपत्र देशभर में जिला मुख्यालयों पर सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed