सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bus routes to Mansa Devi changed during Chaitra Navratri

Panchkula News: चैत्र नवरात्र में मनसा देवी जाने वाली बसों के रूट बदले

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bus routes to Mansa Devi changed during Chaitra Navratri
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा शुरू, लोकल रूट भी जोड़े गए
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चैत्र नवरात्र के दौरान माता मनसा देवी मंदिर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने बसों के रूट में बदलाव किया है। अब कालका, पिंजौर, नारायणगढ़, शहजादपुर, जीरकपुर और चंडीगढ़ से आने वाली बसें मंदिर मार्ग से होकर गुजरेंगी।
इसके अलावा शहर के विभिन्न सेक्टरों में चलने वाली 10 लोकल बसों के रूट भी मंदिर से जोड़े गए हैं, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
रोडवेज ने एक विशेष फ्री बस सेवा भी शुरू की है, जो माता मनसा देवी बस स्टैंड से कुहनी साहब गुरुद्वारा होकर वापस मंदिर तक चलेगी। यह सेवा नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने यात्रियों से निर्धारित रूट और समय का पालन करने तथा यात्रा के दौरान संयम बनाए रखने की अपील की है, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed