{"_id":"69f512e14db63b225307d00b","slug":"case-of-attempted-murder-registered-against-two-henchmen-in-noni-rana-gang-encounter-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23211-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नोनी राणा गैंग एनकाउंटर में दो गुर्गों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नोनी राणा गैंग एनकाउंटर में दो गुर्गों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ की जांच के लिए एसआईटी गठित, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही होगी गिरफ्तारी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नोनी राणा गैंग के दो गुर्गों के साथ हुई मुठभेड़ मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने जांच के लिए विशेष एसआईटी का गठन किया है, जिसकी अगुवाई एसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे।
पुलिस ने चंडीमंदिर थाना में आरोपी मुकेश और सोनू के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307, बीएनएस की धारा 111(4) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसआईटी अब करनाल के नीलकंठ ढाबे पर फायरिंग की कथित साजिश से लेकर पंचकूला में हुई मुठभेड़ तक पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी।
फिलहाल दोनों आरोपी सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
ऐसे हुई मुठभेड़
पुलिस के अनुसार वीरवार शाम करीब चार बजे एंटी नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि नोनी राणा और मोनू गुर्जर गैंग से जुड़े दो गुर्गे पंचकूला में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई।
पुलिस ने सेक्टर-23 नाडा क्षेत्र में आरोपियों की बाइक का पीछा किया। आरोपी भागते हुए निफ्ट और डंपिंग ग्राउंड के बीच खाली जगह की ओर पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। आरोपियों ने तीन राउंड फायर किए, जबकि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में तीन राउंड गोलियां चलाईं।
मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। वहीं दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं, जिससे वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर हिरासत में ले लिया।
Trending Videos