फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case registered against bank officials over opening of a fake account in the name of HSAMB.

Panchkula News: एचएसएएमबी के नाम पर फर्जी खाता खोलने का मामला, बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

Tue, 28 Jul 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Case registered against bank officials over opening of a fake account in the name of HSAMB.
बोर्ड की अनुमति बिना खोला गया बैंक खाता, सक्षम प्राधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर इस्तेमाल करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के नाम पर कथित रूप से फर्जी बैंक खाता खोलने का मामला सामने आया है। बोर्ड की ओर से शिकायत मिलने पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में बैंक ऑफ बड़ौदा की सेक्टर-11 शाखा के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की गई है।
शिकायत के अनुसार 26 फरवरी 2026 को एचएसएएमबी कार्यालय को एक लिफाफा और वेलकम किट प्राप्त हुई। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा की सेक्टर-11 शाखा में हरियाणा मार्केटिंग डेवलपमेंट फंड के नाम से नया बैंक खाता खोले जाने की जानकारी दी गई थी। मामले की जांच करने पर पता चला कि यह खाता न तो एचएसएएमबी की ओर से खुलवाया गया था और न ही इसके लिए किसी अधिकृत अधिकारी की अनुमति ली गई थी।
विज्ञापन


फर्जी हस्ताक्षरों के इस्तेमाल का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खाता खोलने के लिए सक्षम प्राधिकारी के फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही बिना किसी स्वीकृति के बोर्ड के नाम का उपयोग कर बैंक खाता खोला गया, जिसका उद्देश्य अवैध वित्तीय लेन-देन करना हो सकता है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि खाते के साथ जो मोबाइल नंबर दर्ज किया गया, वह बोर्ड का अधिकृत नंबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाउंट्स ऑफिसर ने मुख्य प्रशासक की ओर से पुलिस को भेजे पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर खाता किसने खुलवाया तथा इसमें किन लोगों की भूमिका रही। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed