{"_id":"6a67c5a5a5e3b5b03f0bd77e","slug":"gold-chain-snatched-from-a-person-standing-outside-the-house-bike-borne-miscreant-fled-panchkula-news-c-87-1-pan1011-139182-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घर के बाहर खड़े व्यक्ति से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घर के बाहर खड़े व्यक्ति से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 में रात को वारदात, गेट बंद करने निकले व्यक्ति को बनाया निशाना
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-17 में रविवार रात घर का गेट बंद करने निकले एक व्यक्ति से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने सेक्टर-16 पुलिस चौकी में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-17 निवासी मोहित मित्तल ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे वह अपने घर का गेट बंद करने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर अक्षय ऊर्जा भवन की ओर फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार अंधेरा होने के कारण वह बाइक का नंबर नहीं देख सके। हालांकि, गली और आसपास के मकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज से आरोपियों की पहचान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-16 पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।