सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CBSE Class 10 Social Science paper came easy

Panchkula News: सीबीएसई दसवीं सामाजिक विज्ञान का पेपर आया आसान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
CBSE Class 10 Social Science paper came easy
विज्ञापन
पंचकूला। सीबीएसई की दसवीं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शहर के सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुई। पेपर 80 अंकों का था और इसमें कुल 37 प्रश्न पूछे गए, जिनमें लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल थे।
Trending Videos

परीक्षा देने आए विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था। सवाल सिलेबस और मॉडल पेपर आधारित थे। उत्तर लिखते समय अधिक शब्दों में विस्तार करना पड़ा। बहुविकल्पीय प्रश्न थोड़े जटिल तरीके से पूछे गए थे, लेकिन समझने के बाद हल किए जा सके। तीन घंटे लगातार लिखने के बावजूद विद्यार्थियों ने सभी प्रश्न हल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय से आए राजेश कुमार, अमित और तारिक ने बताया कि पेपर देने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अच्छे नंबर आने की संभावना है। अन्य परीक्षा केंद्रों में भी विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। परीक्षा का माहौल शांत और सुव्यवस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed