{"_id":"6a815c431bd42ab08108dffe","slug":"chain-snatching-from-a-young-man-in-panchkula-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में चेन स्नेचिंग: सैर के लिए घर से निकला था युवक, बाइक सवारों ने गले से झपट ली सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में चेन स्नेचिंग: सैर के लिए घर से निकला था युवक, बाइक सवारों ने गले से झपट ली सोने की चेन
Sun, 16 Aug 2026 12:14 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:14 PM IST
सार
पंचकूला में एक युवक से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने सुबह आठ बजे वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पंचकूला में चेन स्नेचिंग
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला सेक्टर-10 में सुबह सैर कर घर लौट रहे युवक के गले से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। चेन करीब 2.25 तोले की बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायत में सेक्टर-10 निवासी अमित कौशिक ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे युवक सैर करने के बाद घर के पास पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, बाइक का नंबर पंजाब का था और उसका रंग काला व लाल था।
विज्ञापन
बाइक पर पीछे बैठे युवक ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जबकि बाइक चला रहे युवक ने मैरून रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर काले और सफेद रंग का डिजाइन था। उसके सिर पर लाल रंग की कैप थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों के सामने आने पर वह उन्हें पहचान सकता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन