सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress protest in Panchkula MP Deepender Hooda and others detained

पंचकूला में कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने पानी की बौछारों से खदेड़ा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Feb 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
Congress protest in Panchkula MP Deepender Hooda and others detained
पंचकूला में प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में हरियाणा लोक सेवा आयोग (एसपीएससी) के खिलाफ लंबे समय से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन छेड़ दिया। हरियाणा कांग्रेस के कई बड़े नेता मंगलवार को धरने में पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस आंदोलन को कांग्रेस के युवा वर्ग के प्रमुख नेताओं का खुला समर्थन मिला, जिसमें अंबाला से सांसद वरुण चौधरी और कांग्रेस के युवा नेता दीपेंद्र हुड्डा विशेष रूप से पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने अभ्यर्थियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। 

Trending Videos


इसके बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी हरियाणा लोक सेवा आयोग कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शन उग्र होता देख भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेंडिंग की गई थी। जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़े तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी। इसके बाद कांग्रेस सांसद दीपेंद्र और सांसद वरुण चौधरी हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में शांतिपूर्वक एकत्रित हुए। प्रारंभिक चरण में स्थिति पूरी तरह शांत रही और किसी तरह की अव्यवस्था नहीं देखी गई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सेक्टर-4 स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग कार्यालय की ओर कूच करने का प्रयास किया। प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सतर्क था और पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे।

एचपीएससी कार्यालय की ओर जाने वाले मार्गों पर तीन स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई थी। इसके साथ ही वाटर कैनन वाहन भी तैनात किए गए थे। जैसे ही प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तक पहुंचे, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस द्वारा वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी बनी रही।



स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कुछ कांग्रेस नेता बैरिकेड पार कर दूसरी ओर पहुंच गए। इसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपेंद्र हुड्डा, वरुण चौधरी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें बस में बैठाकर वहां से ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर अब भी कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता डटे हुए नजर आए, जबकि पुलिस पूरे क्षेत्र में मुस्तैदी से तैनात रही ताकि कोई और नेता या कार्यकर्ता एचपीएससी कार्यालय तक न पहुंच सके।

पंचकूला में लंबे समय बाद इस तरह वाटर कैनन का इस्तेमाल देखने को मिला है। हजारों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी ने इस आंदोलन को और धार दी है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed