सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Controversy Over Maharaja Agrasen's Portrait; Objections Raised

Panchkula News: महाराजा अग्रसेन की तस्वीर पर विवाद, जताई आपत्ति

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Controversy Over Maharaja Agrasen's Portrait; Objections Raised
विवादित पोस्टर।
विज्ञापन
चुनावी होर्डिंग में नेताओं के नीचे फोटो लगाने पर वैश्य महासम्मेलन ने कहा- सार्वजनिक माफी मांगें
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान लगाए गए एक होर्डिंग बोर्ड पर विवाद खड़ा हो गया है। होर्डिंग में महाराजा अग्रसेन की तस्वीर नेताओं के नीचे लगाए जाने पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय बंसल एडवोकेट ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे समाज की भावनाओं से खिलवाड़ बताया है।
विजय बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए आस्था और प्रेरणा के प्रतीक हैं। उनकी तस्वीर को नीचे स्थान देना और ऊपर नेताओं की तस्वीर लगाना उनका अपमान है। उन्होंने कहा कि इस घटना से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों और संबंधित लोगों से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न करने का संकल्प लेने की बात कही।
बंसल ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक और पूजनीय व्यक्तित्वों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का किसी राजनीतिक दल का समर्थन करना उसका निजी निर्णय हो सकता है, लेकिन चुनाव प्रचार में महाराजा अग्रसेन के नाम और तस्वीर का इस तरह इस्तेमाल गलत है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से प्रचार के दौरान मर्यादा बनाए रखने और लोगों की आस्था का सम्मान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed