सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cricket Academy of Narwal A won the Tricity Women's Cricket Tournament title.

Panchkula News: क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल ए ने जीता ट्राइसिटी वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Cricket Academy of Narwal A won the Tricity Women's Cricket Tournament title.
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले गए ट्राइसिटी विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के महामुकाबले में क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया है। फाइनल मुकाबले में नरवाल ए की टीम ने फ्यूचर स्टार वुमेन क्रिकेट एकेडमी पुंडरी को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्यूचर स्टार वुमेन क्रिकेट एकेडमी पूंडरी की शुरुआत सधी हुई रही। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 115 रन बनाए। पुंडरी की ओर से महक बनवाला ने सर्वाधिक 40 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 40 रनों की जुझारू पारी खेली। वहीं इशु चौधरी ने भी 30 गेंदों में 29 रन का अहम योगदान दिया। नरवाल ए की तरफ से धारदार गेंदबाजी करते हुए ईशा ने 4 ओवर में मात्र 23 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जबकि रीता कश्यप ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमिता और पलक की पारियों से नरवाल ए की आसान जीत
जीत के लिए 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल ए की टीम ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने 19.2 ओवरों में महज 3 विकेट खोकर 117 रन बनाकर खिताबी जीत दर्ज कर ली। नरवाल ए के लिए नमिता सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 2 चौकों के साथ नाबाद 28 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज पलक राणा ने 34 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 25 रनों की तेज पारी खेली। कप्तान सुमन संधू ने भी सूझबूझ का परिचय देते हुए 25 गेंदों में नाबाद 17 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। पूंडरी की गेंदबाज ईशा और जानवी की कसी हुई गेंदबाजी भी नरवाल ए के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed