{"_id":"6a0a204584a72581790c2648","slug":"hmt-colony-faces-drinking-water-crisis-for-a-week-residents-upset-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-136544-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एचएमटी कॉलोनी में एक सप्ताह से पेयजल संकट, कॉलोनी वासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एचएमटी कॉलोनी में एक सप्ताह से पेयजल संकट, कॉलोनी वासी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरवाला। गांव बतौड़ की एचएमटी कॉलोनी के लोगों को पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी वासी संतोख सिंह, मंगतराम, ओम प्रकाश, बलजीत, उमेश, निर्मला, ममता, विमला मीन आदि ने बताया कि तपती गर्मी में जन स्वास्थ्य विभाग के नलकूप से पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरत के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड़, पंच मुकेश शर्मा, एडवोकेट मनीष कुमार और पंचायत सदस्य रामकुमार ने बताया कि सरकार की ओर से हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत लोगों को समय पर पर्याप्त पेयजल सप्लाई दी जा रही है। लेकिन यहां विभाग की लापरवाही के कारण कॉलोनी वासियों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
कॉलोनी वासियों ने कहा कि वे इस समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई अधिकारी इस गंभीर समस्या का समाधान करने में रुचि नहीं ले रहा। जब नलकूप ऑपरेटर और कॉलोनी निवासी विभाग के जेई को फोन करते हैं तो वह फोन उठाना उचित नहीं समझते। ऐसे में अगर समस्या का समाधान करने वाले अधिकारी ही मौन रहेंगे, तो जनता की आवाज कौन सुनेगा।
समाधान नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन
अगर हमारी पेयजल संबंधी समस्या का तुरंत समाधान नहीं किया गया तो हम सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह विभाग की होगी।
जेई लोकेश कुमार ने फोन नहीं उठाया
इस समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के जेई लोकेश कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा।