सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Safe use of social media is the need of the hour

Panchkula News: सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग समय की सबसे बड़ी जरूरत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Safe use of social media is the need of the hour
विज्ञापन
पंचकूला। सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसका उपयोग करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है। खासकर महिलाओं और किशोरियों को फर्जी प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और निजी जानकारी के दुरुपयोग जैसी घटनाओं से सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने, निजी फोटो या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। यह बात बतौर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय की पूर्व शिक्षिका नीरजा शर्मा ने कही। रविवार को अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला दफ्तर में किया गया। इस दौरान लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को सोशल मीडिया कितना सुरक्षित विषय पर चर्चा करते हुए कही। कार्यक्रम में आई एजुकेटर उर्वशी भाटिया ने बताया कि लड़कियों को सुरक्षित रहना चाहिए। उन्हे डरना नहीं चाहिए। फोन की लत के बजाय उन्हें मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेना चाहिए। छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए। उन्हें मजबूत पासवर्ड रखने, टू-स्टेप वेरिफिकेशन अपनाने और सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स को समय-समय पर अपडेट करने की सलाह दी गई। किसी महिला या लड़की के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो उसे डरने के बजाय तुरंत पुलिस साइबर हेल्पलाइन में शिकायत करनी चाहिए। सोशल मीडिया जहां ज्ञान और अवसरों का बड़ा मंच है, वहीं लापरवाही कई बार गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. हेमलता शर्मा, डॉ. निम्मी वशिष्ठ, उर्वशी भाटिया, धीरजा शर्मा, राशि श्रीवास्तव, सोनिमा सेतिया, शिखा उपस्थित रहीं।

डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता देन चाहिए
वर्तमान समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल जरूरी है लेकिन जागरूकता और सतर्कता उससे भी ज्यादा जरूरी है। महिलाओं को अपनी डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।- सोनिमा सेतिया, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान से दोस्ती पर सावधानी बरतें
लड़कियों को सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से पहले पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। इसके लिए वह जागरूक हों।- निम्मी वशिष्ठ, पंचकूला

सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया और फोन का गलत उपयोग से बचें। - धीरजा शर्मा, पंचकूला
डिजिटल सुरक्षा पर जागरूक हो
साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में परिवार और स्कूलों को भी बच्चों और लड़कियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed