{"_id":"6a0a2258b6f8d24d920fdfa8","slug":"facility-of-digital-verification-should-be-provided-to-nris-in-sir-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1022547-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एसआईआर में एनआरआई को डिजिटल सत्यापन की दी जाए सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एसआईआर में एनआरआई को डिजिटल सत्यापन की दी जाए सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांसद कंग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की मांग
बोले- भाजपा एसआईआर के जरिये रच रही खतरनाक साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भारतीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि नॉन-रेजिडेंट इंडियन (एनआरआई) को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान डिजिटल सत्यापन की सुविधा दी जानी चाहिए ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना सत्यापन करवा सकें।
कंग ने पत्र में लिखा कि किसी भी योग्य मतदाता का सूची से नाम नहीं कटना चाहिए और यह सुनिश्चित करना आयोग की जिम्मेदारी है। कंग ने एसआईआर की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर के जरिये खतरनाक साजिश रच रही है। बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में पहले एसआईआर की गई थी और बड़े स्तर पर वोटर्स के नाम हटाए जाने के मामले सामने आए लेकिन पंजाब को वोटर हेराफेरी का अगला निशाना नहीं बनने दिया जाएगा।
कंग ने कहा कि एसआईआर ने पंजाब में लाखों प्रवासी भारतीयों की चिंताओं को उजागर किया जिनका अपनी मातृभूमि के साथ मजबूत भावनात्मक रिश्ता हैं। सख्त समय सीमा, फिजिकल मौजूदगी और प्रोसेस की दिक्कतों की वजह से विदेश में रहने वाले असली वोटरों के नाम गलत तरीके से काटे जा सकते हैं इसलिए डॉक्यूमेंट जमा करने की लचीली समय सीमा, भारतीय दूतावास के जरिये वेरिफिकेशन में मदद और एक समर्पित शिकायत सुलझाने का सिस्टम लागू किया जाना चाहिए।
कंग ने कहा कि आप पंजाब के लोगों को उनके वोट के अधिकार से दूर करने के मकसद से उठाए गए किसी भी कदम का कड़ा विरोध करेगी और वोटर वेरिफिकेशन प्रोसेस में पूरी पारदर्शिता की मांग करती है।