सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   man murdered with sharp weapon in Panchkula Sector 12

पंचकूला में मर्डर: सेक्टर 12 में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, पुलिस ने घटनास्थल को सील कर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, पंंचकूला Published by: Nivedita Updated Tue, 03 Mar 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। पुलिस अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। 

man murdered with sharp weapon in Panchkula Sector 12
पंचकूला में हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंचकूला सेक्टर 12 क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
Trending Videos


मृतक की पहचान दीपक निवासी ममता एन्क्लेव ढकोली निवासी के रूप में हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। युवक को सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी। मंगलवार सुबह सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। पुलिस अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी सृष्टि गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed