{"_id":"69a6a583b22e9b07c90edf25","slug":"bihar-news-sonpur-railway-employees-misbehaved-with-woman-travelling-from-delhi-to-buxar-vaishali-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4012681-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दिल्ली से बक्सर जा रही महिला के साथ रेलवे कर्मचारी ने किया गलत काम, पुलिस ने ट्रैकमैन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दिल्ली से बक्सर जा रही महिला के साथ रेलवे कर्मचारी ने किया गलत काम, पुलिस ने ट्रैकमैन को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: सोनपुर में कार्यरत एक ट्रैकमैन पर दिल्ली से बक्सर जा रही महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के थाने पहुंचकर शिकायत करने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फाईल फोटो सोनपुर थाना
विज्ञापन
विस्तार
सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में रेलवे में कार्यरत एक ट्रैकमैन को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Trending Videos
आरोपी ने घटना को कैसे दिया अंजाम
बताया गया है कि महिला दिल्ली से बक्सर जा रही थी। इसी दौरान सोनपुर जंक्शन पर उसकी मुलाकात रेलवे में कार्यरत एक ट्रैकमैन से हुई। आरोप है कि ट्रैकमैन उसे सोनपुर थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव स्थित अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोती हुई थाने पहुंची महिला
रविवार देर रात रोती हुई महिला सोनपुर थाने के सामने पहुंची और संतरी को अपनी आपबीती सुनाई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और थाने से थोड़ी दूरी पर स्थित आरोपी ट्रैकमैन के आवास पर पहुंचकर उसे सील कर दिया। इसके बाद आवश्यक पूछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें: तीन माह की गर्भवती नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत, सात माह पहले किया था प्रेम विवाह
पुलिस ने क्या बताया?
इस संबंध में सोनपुर की प्रभारी थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सोमवार को न्यायालय में उसका धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का सामान दिल्ली में ट्रेन में चढ़ते समय चोरी हो गया था। वह किसी तरह हाजीपुर पहुंची और वहां से ट्रेन पकड़ने के लिए सोनपुर आई। आरोप है कि सोनपुर में ट्रैकमैन ने उसे रोते हुए देखा और मदद के बहाने अपने आवास पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आरोपी ट्रैकमैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन