सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar STF Arrests Wanted Criminal with Rs 25K Reward Arms Recovered

Bihar News: STF को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी दीपक गिरफ्तार, किराए के मकान से मिला हथियारों का जखीरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में छिपे 25 हजार के इनामी कुख्यात दीपक कुमार उर्फ दीपक यादव को एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। आरोपी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित 11 संगीन मामले दर्ज हैं और वह 7 मामलों में फरार चल रहा था।

 

Bihar STF Arrests Wanted Criminal with Rs 25K Reward Arms Recovered
गिरफ्तार बदमाश
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा में पुलिस और एसटीएफ की टीम को अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी दीपक कुमार उर्फ दीपक यादव को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। वह पुलिस से बचने के लिए सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में छिपा हुआ था।

Trending Videos

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी हिमांशु के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि बलुआहा बैजनाथपट्टी (वार्ड 03) का रहने वाला कुख्यात दीपक यादव नया बाजार के सराही टोला स्थित एक किराए के कमरे में ठहरा है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सुनियोजित तरीके से इलाके की घेराबंदी की और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कमरे की तलाशी में दंग रह गई पुलिस

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने दीपक के कमरे की विधिवत तलाशी ली, तो वहां हथियारों का जखीरा मिला। पुलिस ने मौके से 02 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्टल, 01 मैगजीन, 08 जिंदा गोलियां, गाड़ियों की डिक्की तोड़ने वाले 02 नुकीले औजार तथा 02 मोबाइल फोन बरामद किए। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

7 मामलों में वांटेड, 11 गंभीर केस दर्ज
कुख्यात दीपक का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ सहरसा सदर, सौरबाजार, बैजनाथपुर, बिहरा और सिमरी बख्तियारपुर थानों में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत कुल 11 संगीन मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह 7 गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से जिले की कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और कई लंबित मामलों के खुलासे की संभावना है।

ये भी पढ़ें: घटिया निर्माण से खफा डिप्टी मेयर ने तोड़ी दीवार, वीडियो वायरल; बोलीं-धरने पर बैठेंगी

ऑपरेशन में ये अधिकारी रहे शामिल
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर थाना डीएसपी सह थानाध्यक्ष अजीत कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, एसआई जितेंद्र ठाकुर, एसआई रूपा कुमारी सहित एसटीएफ और सदर थाने के सशस्त्र जवान शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed