दुर्ग के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल टॉवर में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचकर काबू पाया। आग लगने से मोबाइल टॉवर में लगे केबल जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
भिलाई के सेक्टर-8 स्थित जियो मोबाइल टॉवर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोबाइल टावर में आग लग गई। जानकारी के अनुसार मोबाइल टॉवर के आसपास झाड़ियां हैं। झाड़ियों में अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगाई थी जो आग मोबाइल टॉवर तक पहुंच गया और टॉवर में लगे हैवी केबल में देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया और धू-धू कर जलने लगा।
धुएं का गुबार इतना भीषण था कि वह काफी ऊंचाई तक आसमान में साफ दिखाई दे रहा था। आग की सूचना मिलने पर भिलाई नगर थाना पुलिस जिला प्रशासन और बीएसपी के फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।