सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for action regarding the felling of trees on Shamlat land in Gaon Toda.

Panchkula News: गां टोडा में शामलात भूमि पर पेड़ों की कटाई, कार्रवाई की मांग

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demand for action regarding the felling of trees on Shamlat land in Gaon Toda.
विज्ञापन
बरवाला। गांव टोडा में टांगरी नदी के साथ लगती शामलात भूमि पर खड़े पेड़ों की कथित अवैध कटाई कर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग कई एकड़ भूमि पर कब्जे की नीयत से पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायत इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक भूमि पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि बरसात के मौसम में पेड़ों की कटाई से टांगरी नदी के बांध की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

वहीं इस मामले बारे जब क्षेत्रीय खंड विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारी बीडीपीओ परमनंद से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसे अवैध कार्य हो रहा है तो जल्द ही मौके का निरीक्षण आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed