{"_id":"6a2f03e9770bade7be01b1b7","slug":"the-congress-won-the-highest-number-of-seats-34-across-four-municipal-councils-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1045737-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चार नगर परिषद में कांग्रेस ने सबसे अधिक 34 सीटें जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चार नगर परिषद में कांग्रेस ने सबसे अधिक 34 सीटें जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आप 21, शिअद 6 व भाजपा के हाथ लगी 2 सीटें
चंडीगढ़। चार नगर परिषद के चुनाव में 67 सीटों में से कांग्रेस सबसे अधिक 34 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है जबकि आम आदमी पार्टी ने 21 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। इसी तरह शिरोमणि अकाली दल 6 और भाजपा 2 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। कई सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।
प्रदेश में सत्ता पर काबिज आप का इस चार नगर परिषद में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है जबकि इससे पहले नगर निकाय चुनाव में आप ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
गुरदासपुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने सबसे अधिक 17 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि आप के हाथ 7 सीटें लगी हैं। इसी दीनानगर में आप 6, भाजपा 1 और कांग्रेस 7 सीटी जीती हैं। ईवीएम में खराबी की वजह से वार्ड नंबर 6 पर यहां सोमवार को दोबारा मतदान होगा।
इसी तरह कादियां में आप 2, भाजपा 1, कांग्रेस 4 और शिअद ने सबसे अधिक 6 सीटें जीती हैं। अगर शामचौरासी की बात करें तो आप यहां 6 और कांग्रेस 2 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है।
विज्ञापन
माइक्रो मैनेजमेंट मुहिम के तहत किया अच्छा प्रदर्शन :
शिअद के अनुसार माइक्रो मैनेजमेंट मुहिम के तहत पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी के अनुसार वह 50 से ज्यादा सीटें जीतकर 11 नगर समितियों में अपना प्रधान और टीम बना रहे हैं। पार्टी का कहना है कि विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा के हलके में पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। अकाली दल ने 1977 वार्डों में से सिर्फ 1251 पर चुनाव लड़ा था और इस बार शहरी हलकों में भी पार्टी ने अच्छे प्रदर्शन का दावा किया है।