सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shiromani Akali Dal (Punar Surjit) delegation met the Governor.

Panchkula News: शिअद पुनर सुरजीत के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Shiromani Akali Dal (Punar Surjit) delegation met the Governor.
विज्ञापन
पंजाब के अधिकारों, किसानों और मजदूरों का मुद्दा उठाया

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और पंजाब के अधिकारों, किसानों और मजदूरों का मुद्दा उठाया।
साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि एसजीपीसी के चुनाव शीघ्र करवाए जाने चाहिए क्योंकि 2011 के बाद इनके चुनाव नहीं हुए हैं। इसके अलावा मांग की कि सिख संगठनों से विचार विमर्श के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम (संशोधन 2026) में व्यापक संशोधन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की मांग भी की है। इसी तरह किसानों का कर्जा माफ करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने और साथ ही वाघा बॉर्डर खोलने की भी मांग की है। 1966 के दौरान छोड़े गए पंजाबी बोली क्षेत्रों को पंजाब में शामिल करने, मनरेगा के तहत पुरानी फंडिंग बहाल करने, डीजल और पेट्रोल पर वैट और एक्साइज डयूटी कम करने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, गुरप्रताप सिंह वडाला, गोबिंद सिंह लोंगोवाल समेत अन्य नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed