सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Directives Issued for Strict Action Against Drug Peddlers in Panchkula

Panchkula News: पंचकूला में नशे के सौदागरों पर सख्ती के निर्देश

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Directives Issued for Strict Action Against Drug Peddlers in Panchkula
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों में चलेंगे जागरूकता अभियान
Trending Videos

डीसी सतपाल शर्मा ने एनकोर्ड कमेटी बैठक में दिए कड़े निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस और संबंधित विभागों को व्यापक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने स्पष्ट कहा कि नशा मुक्त समाज बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ युवाओं को जागरूक करना भी बेहद जरूरी है।
लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी ने पुलिस को ड्रग तस्करों की लगातार मॉनिटरिंग करने और नियमित रेड अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर 7087081100 पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही डी-एडिक्शन सेंटर्स की हर महीने निगरानी कर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलिस उन हॉटस्पॉट्स की पहचान करे, जहां नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की संभावना अधिक है। नशे की जड़ तक पहुंचना ही इस अभियान की असली सफलता होगी।
-सतपाल शर्मा, उपायुक्त, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed