फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   District Court and Mini-Secretariat evacuated immediately after receiving a bomb threat via email.

Panchkula News: ई-मेल से बम की धमकी मिलते ही खाली कराए जिला न्यायालय और लघु सचिवालय

Sat, 01 Aug 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
District Court and Mini-Secretariat evacuated immediately after receiving a bomb threat via email.
पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने घंटों की तलाशी के बाद परिसर को घोषित किया सुरक्षित, साइबर सेल जुटी जांच में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित जिला न्यायालय और लघु सचिवालय को शुक्रवार सुबह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दोनों परिसरों को एहतियातन खाली करा लिया गया। पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने कई घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच के बाद परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया।
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देश पर सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल तत्काल लागू किए गए और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला न्यायालय और लघु सचिवालय को अस्थायी रूप से खाली कराया गया। इसके बाद डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल टीम और पुलिस की विशेष टीमों ने दोनों परिसरों की गहन जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी अभियान पूरा होने के बाद किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिलने पर परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया। साथ ही प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
डीसीपी ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल के स्रोत और उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed