{"_id":"69dd500f2409dd516300866a","slug":"e-procurement-portal-down-procurement-process-at-mandi-disrupted-panchkula-news-c-87-1-pan1007-135291-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ई-खरीद पोर्टल ठप, मंडी में खरीद प्रक्रिया प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ई-खरीद पोर्टल ठप, मंडी में खरीद प्रक्रिया प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर इंतजार करते रहे किसान; शाम को मैन्युअल गेटपास जारी, खरीद नहीं हो सकी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। अनाज मंडी में ई-खरीद पोर्टल बंद रहने से सोमवार को खरीद प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित रही। किसान दिनभर अपनी फसल लेकर इंतजार करते रहे, जबकि शाम तक भी पोर्टल चालू नहीं हो सका।
सुबह करीब 9 बजे पोर्टल अचानक बंद हो गया, जिससे किसानों की पहचान और डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया ठप हो गई। इसके चलते दिनभर फसल की खरीद नहीं हो पाई और मंडी व्यवस्था बाधित रही।
स्थिति को संभालने के लिए शाम करीब 4 बजे मैन्युअल गेटपास जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान 35 गेटपास काटे गए, लेकिन इसके बावजूद खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
मंडी में मौजूद किसानों को पूरे दिन इंतजार करना पड़ा, हालांकि उन्होंने कोई विरोध नहीं जताया। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल में आई तकनीकी समस्या को जल्द ठीक किया जाएगा, ताकि खरीद प्रक्रिया फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सके। ई-खरीद प्रणाली में आई इस दिक्कत से किसानों और प्रशासन दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos