सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Emphasis was placed on education, health, employment, and women's empowerment.

Panchkula News: शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तीकरण पर दिया ध्यान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was placed on education, health, employment, and women's empowerment.
विज्ञापन
पंचकूला की महिलाओं ने रखी राय, स्वयं सहायता समूहों, स्किल डेवलपमेंट और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी घोषणाओं को सराहा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए बजट 2026 को लेकर पंचकूला की महिलाओं में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। महिलाओं का मानना है कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आम और कामकाजी महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
महिलाओं ने स्वयं सहायता समूहों, स्किल डेवलपमेंट और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी घोषणाओं की सराहना की है। उनका कहना है कि बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं ने महंगाई और घरेलू खर्चों को देखते हुए और अधिक राहत की अपेक्षा भी जताई है। कुल मिलाकर बजट को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संतुलित बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
बजट 2026 में महिला सशक्तिकरण को लेकर किए गए प्रावधानों का स्वागत किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयास सराहनीय हैं। लखपति दीदी योजना के तहत ऋण सुविधा, आर्थिक मजबूती और मालिकी अधिकार की दिशा में किए गए प्रयास अहम हैं।
- पुष्पा सिंगरोहा, सेक्टर-25

छात्राओं को मिलेंगी सुरक्षित सुविधाएं
बजट में हर जिले में महिला छात्रावास बनाने के प्रस्ताव का स्वागत है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों की छात्राओं को पढ़ाई के लिए सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
-मधुबाला, मोरनी

आर्थिक मजबूती से बढ़ेगा आत्मविश्वास
महिलाओं की आर्थिक मजबूती और शिक्षा पर दिया गया जोर मानसिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। आत्मनिर्भर महिलाएं परिवार और समाज के लिए सकारात्मक निर्णय लेती हैं।
-शीनू वालिया, साइकोलॉजिस्ट, सेक्टर-12

उच्च शिक्षा में आ रही बाधा होगी दूर
हर जिले में लड़कियों के लिए छात्रावास बनने से उच्च शिक्षा में आ रही आवासीय समस्या दूर होगी। विशेषकर विज्ञान और तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। पंचकूला में यह कदम अभिभावकों और छात्राओं के लिए राहत भरा है।
- बेनू राव, सेक्टर-7

विकसित भारत 2047 की दिशा में कदम
यह मोदी सरकार का तीसरा पूर्ण बजट है, जिसे पहली बार रविवार को पेश किया गया। बजट का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करना है। विकास, रोजगार, आत्मनिर्भरता और गरीबी उन्मूलन पर जोर दिया गया है, जिससे युवाओं, किसानों और महिलाओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
- बंतो कटारिया, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed