{"_id":"697fb945930675b4ef08ede7","slug":"the-msme-sports-ai-and-agriculture-sectors-will-receive-a-new-impetus-leading-to-increased-investment-and-employment-in-haryana-panchkula-news-c-87-1-pan1001-132440-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एमएसएमई, खेल, एआई और कृषि क्षेत्र को मिलेगा नया बल, हरियाणा में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एमएसएमई, खेल, एआई और कृषि क्षेत्र को मिलेगा नया बल, हरियाणा में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम करार देते हुए कहा कि 12.2 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय, एमएसएमई के लिए 10 हजार करोड़, खेलो इंडिया, एआई-क्वांटम मिशन और किसानों की आय बढ़ाने वाले प्रावधान इसे दूरदर्शी बजट बनाते हैं।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट से हरियाणा में उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई, कृषि, स्वास्थ्य और खेल क्षेत्र को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।
सैनी ने बताया कि सिटी इकोनॉमिक रीजन, लॉजिस्टिक्स हब और पूंजीगत व्यय से फरीदाबाद, गुरुग्राम और पानीपत जैसे औद्योगिक केंद्रों में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे। खेलो इंडिया मिशन से प्रदेश के खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा, 15 पुरातात्विक स्थलों के विकास से राष्ट्रीय धरोहरों को वैश्विक पहचान मिलेगी और एआई व क्वांटम मिशन गुरुग्राम को ग्लोबल टेक हब के रूप में मजबूत करेगा।
कृषि क्षेत्र पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन और लवणीय भूमि सुधार किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है और हरियाणा सरकार इसके प्रावधानों को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बजट में 5 लाख से अधिक आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए 11.4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके अलावा, वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट पहल को भी बढ़ावा दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट, कैंसर, शुगर और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं में राहत, सोलर एनर्जी से जुड़ी वस्तुएं, ईवी बैटरी, जूते, चमड़े के उत्पाद, माइक्रोवेव ओवन और बायोगैस-मिक्स्ड सीएनजी सस्ते होंगे। निजी आयात पर भी शुल्क में छूट मिलेगी।
Trending Videos