सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Union Budget has disappointed the youth and the general public, and the hope for simplified rules also remains unfulfilled.

Panchkula News: केंद्रीय बजट से युवाओं और आम जनता को निराशा, नियम सरल करने की उम्मीद भी अधूरी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The Union Budget has disappointed the youth and the general public, and the hope for simplified rules also remains unfulfilled.
विज्ञापन
राहुल गर्ग ने कहा- बेरोजगारी और लघु उद्योगों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश युवा प्रभारी राहुल गर्ग ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश के युवा और आम जनता को इससे निराशा हाथ लगी है। उनका कहना है कि युवा उम्मीद कर रहे थे कि बेरोजगारी कम करने और नए लघु उद्योग लगाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी, लेकिन बजट में ऐसा देखने को नहीं मिला।
राहुल गर्ग ने कहा कि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी तथा आम जनता को किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई। व्यापारी और उद्योगपतियों को उम्मीद थी कि आयकर अधिकतम 20 प्रतिशत किया जाएगा, लेकिन बजट में ऐसा नहीं किया गया। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जीएसटी और आयकर में कोई राहत नहीं मिलने से जनता में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गर्ग ने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करने और इन्हें जीएसटी के दायरे में लाने की आवश्यकता थी, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। जबकि जिन वस्तुओं पर पहले टैक्स नहीं था, उन पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया और जिन वस्तुओं पर पहले 5 प्रतिशत वैट था, उन पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा कर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया।
राहुल गर्ग ने कहा कि बजट में युवाओं, व्यापारियों और आम जनता की जरूरतों को पर्याप्त रूप से नहीं देखा गया और इससे व्यापक असंतोष की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed