सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The car, which went out of control and hit the divider, caught fire.

Panchkula News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The car, which went out of control and hit the divider, caught fire.
बरवाला में सड़क पर जलती कार।
विज्ञापन
चालक सुरक्षित बाहर निकला, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर गांव रिहौड़ के नजदीक गोविंद गोशाला के सामने रविवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक समय रहते कार से बाहर निकल आया।
हादसे में चालक मनदीप निवासी रामगढ़, जिला पंचकूला के सिर में हल्की चोट आई। घटना की सूचना राहगीरों ने फायर ब्रिगेड कार्यालय अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया और बरवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक मनदीप ने बताया कि वह अपनी कार में रामगढ़ से मौली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रिहौड़ गांव के पास गोविंद गौशाला के सामने पहुंचा, अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई, लेकिन उन्होंने तुरंत बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।
घटना के बाद एक अन्य कार चालक मनदीप निवासी रामपुर सैनी, जिला मोहाली (पंजाब), जो अपने परिवार के साथ प्रभु जी दरबार रिहौड़ में माथा टेकने जा रहे थे, ने घायल चालक को निजी डॉक्टर से प्राथमिक उपचार दिलवाया और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर चालक की पत्नी और भाई मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed