सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The budget offers little relief to the common man, and there are greater concerns about rising inflation.

Panchkula News: बजट से आम जनता को राहत कम, महंगाई बढ़ने की चिंता ज्यादा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The budget offers little relief to the common man, and there are greater concerns about rising inflation.
विज्ञापन
कांग्रेस ने किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया, भाजपा का दावा- हर वर्ग को ध्यान में रखा गया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। लोकसभा में आज वित्त मंत्री ने देश का बजट पेश किया। सरकार का कहना है कि इस बजट में आम लोगों को राहत देने की कोशिश की गई है, लेकिन लोगों के मन में अब भी महंगाई को लेकर चिंता बनी हुई है। यह बजट देश के विकास में कितना मददगार होगा, यह आने वाला समय ही बताएगा। सरकार बजट को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन आम लोगों में डर है कि बजट के बाद जरूरी सामानों की कीमतें बढ़ सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो लोगों के लिए रोज़मर्रा की जिंदगी चलाना और मुश्किल हो जाएगा।

कांग्रेस का आरोप : किसानों की अनदेखी
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भूला राम रत्तेवाली ने कहा कि सरकार बजट पेश कर सिर्फ वाहवाही लूट रही है। हकीकत यह है कि किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बजट में कोई खास योजना नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का दावा: हर वर्ग का ध्यान रखा गया
भाजपा एससी मोर्चा के बरवाला मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे लोगों की आर्थिक हालत मजबूत होगी और देश में विकास कार्य तेजी से होंगे। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश खुशहाली की ओर बढ़ेगा।

आम लोगों में निराशा
बलवीर सिंह दूधगढ़ ने कहा कि यह बजट सिर्फ दिखावे वाला है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग को कोई खास फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट कुछ खास लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे आम जनता निराश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed